रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसूत्र सत्र आज से शुरू हो रहा है इस दौरान 13 मंत्री 550 प्रश्नों का सामना करते हुए सदन में जवाब प्रस्तुत करेंगे। मानसूत्र सत्र 21 जुलाई तक चलेगा, इस दौरान सरकार तीन हजार करोड़ का अनुपूरक बजट पेश करेगी वहीं अंतिम दिन विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव का सामना करेगी।
कल पहले दिन भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन को श्रध्दांजलि के बाद सदन बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी जाएगी। उसके बाद तीन दिन सदन में हंगामे के बीच कार्रवाई चलेगी। इस दौरान 13 मंत्री 550 प्रश्नों का सामना करेंगे। वहीं सरकार की तरफ से तीन विधेयक की सूचना दी गई है, इतने ही और आ सकते हैं। 21 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी। इस विधानसभा के कार्यकाल में दूसरी बार यह प्रस्ताव लाया जा रहा है हालांकि इसमें विपक्ष की हार तय है, फिर भी वह सरकार की खामियों और कथित घोटालों को सदन में सार्वजनिक करने का अवसर लेना चाह रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय