भोपाल: 31 जनवरी 2025
दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र का न्यू मार्केट व्यापार के साथ ही सामाजिक कार्यों के लिए भी अपनी अलग ही पहचान रखता है, यहां के व्यापारिगण लगभग हर तीज-त्योहार और राष्ट्रीय पर्वों को बड़े धूमधाम से मनाते हैं और नवदुर्गा में न्यू मार्केट की झांकी देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक भगवानदास सबनानी द्वारा न्यू मार्केट से टी.टी नगर क्षेत्र की रोड डामरीकरण का भूमिपूजन किया। 3 करोड़ 13 लाख की लागत से होने वाले रोड डामरीकारण के भूमिपूजन के अवसर पर श्री सबनानी ने कहा कि व्यापार की दृष्टि से न्यू मार्केट अपनी एक खास पहचान शहर में रखता है यहां लगभग पूरे भोपाल क्षेत्र के व्यापारियों की दुकानें हैं। व्यापार के साथ ही सांस्कृतिक आयोजनों में भी न्यू मार्केट क्षेत्र के व्यापारियों की भूमिका हमेशा अग्रणीय रही है, क्षेत्र में सड़क नाली साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर से बेहतर हो इसका सदैव ध्यान रखा जाता है, हम सब व्यापारियों रहवासियों के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे इसका मैं आप सबको पूर्ण विश्वास दिलाता हूं। मैं क्षेत्र की पार्षद आरती अनेजा जी को बधाई देता हूं कि वह क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहती हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद और जोन अध्यक्ष श्रीमती आरती राजू अनेजा, महापौर परिषद के सदस्य आर के सिंह बघेल, महापौर परिषद के सदस्य जगदीश यादव, भाजपा जिला कार्यालय प्रभारी राजू अनेजा, मंडल अध्यक्ष सोनू पालीवाल, सतीश गंगराड़े, गोपाल दास मेहता, पवन वरदानी, अजय देवानी प्रदीप गुप्ता प्रमोद पोरघंटलवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारिगण और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही