Oplus_0
भोपाल: 27 सितम्बर 2025
भोपाल मंडल में पात्र 13,867 कर्मचारियों को रूपये 24.37 करोड़ रुपए का बोनस भुगतान
केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए रेलवे के 10.9 लाख पात्र अराजपत्रित कर्मचारियों को 78 दिनों के वेतन के बराबर बोनस की घोषणा करते हुए उत्पादकता लिंक्ड बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी गयी। पश्चिम मध्य रेल के रेलवे कर्मचारियों को दिया जाने वाला बोनस हर साल उनके उत्पादकता और प्रदर्शन से जुड़ा रहता है। यह निर्णय सरकार के कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसी क्रम में हर कर्मचारी को अधिकतम 17,951 रूपये का भुगतान किया गया है। इस बोनस (पीएलबी) का लाभ विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों जैसे ट्रेक मेंटेनर, लोकोपायलट, ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, सुपरवाइजर, टेक्नीशियन, हैल्पर, पांइंट्समैन, मिनिस्ट्रियल स्टाफ एवं अन्य ग्रुप सी कर्मचारी शामिल है। इस प्रकार पश्चिम मध्य रेल में पात्र कुल 49507 रेल कर्मचारियों को रूपये 87,31,85,833/- राशि बोनस का भुगतान किया गया हैं। पश्चिम मध्य रेल के मुख्यालय, मंडलों एवं कारखानों के रेल कर्मचारियों को बोनस के लिए आबंटित राशि का विवरण इस प्रकार है:-
*1) जबलपुर मंडल* में पात्र 18,250 कर्मचारियों को रूपये 32,16,04,470/- का बोनस भुगतान किया।
*2) भोपाल मंडल में पात्र 13,867 कर्मचारियों को रूपये 24,37,45,265/- का बोनस भुगतान किया।
*3) कोटा मंडल* में पात्र 12,432 कर्मचारियों को रूपये 21,98,95,549/- का बोनस भुगतान किया।
*4) भोपाल कारखाना* में पात्र 1740 कर्मचारियों को रूपये 3,08,30,419/- का बोनस भुगतान किया।
*5) कोटा कारखाना* में पात्र 2187 कर्मचारियों को रूपये 3,87,55,428/- का बोनस भुगतान किया।
*6) मुख्यालय* में पात्र 1031 कर्मचारियों को रूपये 1,83,54,702/- का बोनस भुगतान किया।
यह भुगतान सरकार की कर्मचारी कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

More Stories
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही
दाऊ अपने कान्हा से कह दो पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करे – डॉ अरुण सक्सेना
मुरैना की हाइवे डकैती हो या खंडवा का सराफा व्यापारी से लूटमार मप्र पुलिस के होते अपराधी बच नहीं सकते