भोपाल: 3 मई 2025
भोपाल मंडल में स्थित विदिशा रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का निरीक्षण आज माननीय केंद्रीय मंत्री, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय
भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर यात्री सुविधाओं, निर्माणाधीन संरचनाओं तथा आधुनिकीकृत यात्री प्रतीक्षालयों की स्थिति का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान माननीय मंत्री ने यात्रियों के हित में कार्यों की गति और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि स्टेशन का पुनर्विकास कार्य न केवल सुविधाजनक बल्कि सौंदर्यात्मक रूप से भी प्रभावशाली होना चाहिए ताकि यात्रियों को विश्वस्तरीय अनुभव मिल सके। साथ ही, उन्होंने स्टेशन परिसर को स्वच्छ, सुरक्षित एवं दिव्यांगजन अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।
श्री चौहान ने निर्माण कार्यों की स्थिति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत विदिशा स्टेशन का कायाकल्प होने से पूरे क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने सुझाव दिया कि कार्यों की प्रगति में पारदर्शिता बनाए रखते हुए समयबद्ध रूप से निर्माण पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर माननीय विधायक विदिशा श्री मुकेश टंडन, माननीय विधायक कुरवाई श्री हरी सिंह सप्रे सहित अन्य जन प्रतिनिधि एवं रेलवे की ओर से मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ कटारिया, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री ऋतुराज शर्मा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) श्री के. के. निगम एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (सामान्य) श्री संजय मानोरिया उपस्थित रहे। मंडल रेल प्रबंधक ने माननीय मंत्री को कार्य की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन पर आधुनिक टिकट काउंटर, लिफ्ट, एस्केलेटर, विस्तारित फुट ओवर ब्रिज, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा आकर्षक फसाड तैयार किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान आम जनता में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। कई यात्रियों ने मंत्री जी से मिलकर स्टेशन विकास को लेकर अपने अनुभव साझा किए।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही