रायपुर
भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी नाम शामिल है। इसके अलावा प्रभारी ओम माथुर, नितिन नबीन, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह व प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ अन्य भाजपा नेता शामिल है।
जारी सूची के मुताबिक अरुण साव, डा. रमन सिंह, नारायण चंदेल, ओम प्रकाश माथुर, नितिन नबीन, शिवप्रकाश, अजय जमवाल, शिवराज सिंह चौहान, नंदकुमार साय, सरोज पांडेय, रामविचार नेताम, विक्रम उसेंडी, धरमलाल कौशिक, रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय, पवन साय, बृजमोहन अग्रवाल, प्रेमप्रकाश पांडेय, अजय चंद्राकर, मोहन मंडावी, शिवरतन शर्मा, केदार कश्यप, महेश गागड़ा, लता उसेंडी, दिनेश कश्यप, डा. कृष्णमूर्ति बांधी, किरण देव, कमलचंद भंजदेव, ओपी चौधरी, सौरभ सिंह, विजय शर्मा, विकास मरकाम, सेवकराम नेताम, राजाराम तोडेम, लच्छुराम कश्यप, महेश जैन, देवलाल दुग्गा, ओजस्वी मंडावी, सालिनी राजपूत और मोतीलाल साहू शामिल है। प्रदेश कार्यालय प्रभारी नरेश गुप्ता ने भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए नामों की सूची छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंप दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय