भोपाल: 3 जनवरी 2025
भोपाल गैस कांड के जहरीले कचरे के पीथमपुर में निस्तारण को लेकर जारी स्थानीय विरोध को लेकर प्रदेश में जमकर सियासत हो रही है। विरोध को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, यह पूरा भू माफिया का खेल है, रातों रात कचरे को हटाया गया। धार के प्रभारी मंत्री को ही नहीं पता था कि कचरा पीथमपुर लाया जा रहा है, पीथमपुर में कचरे को लेकर दहशत का माहौल है, लोग विरोध कर रहे है।
अपने आप को आग लगा रहे है और सरकार कह रही है कि कोई खतरा नहीं है, पीथमपुर में टेस्टिंग का असर दिखने लगा है। पटवारी ने बीजेपी को पागल हाथी बताते हुए कहा कि, यह आपस में ही लड़ रहे हैं। हालांकि जीतू पटवारी ने आंदोलनकारियों से हिंसक नहीं होकर शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन की अपील की है, जीतू पटवारी ने कहा कि ईश्वर सरकार को सद्बुद्धि दे।
इसके अलावा जीतू पटवारी ने पूर्व परिवहन कर्मचारी सौरभ शर्मा के ठिकानों पर हुई छापामार कार्यवाही, और उसमें मिली संपत्ति एवं डायरी को लेकर भी निशाना साधा। जीतू पटवारी का आरोप हे कि फरार चल रहे सौरभ शर्मा और उसमें मिली डायरी के अस्तित्व पर खतरा हे, उन्होंने आशंका व्यक्त की, उसे गायब कर दिया जाएगा, क्योंकि डायरी में कई मंत्री, पूर्व मंत्री, और नौकरशाहों के नाम और कच्चा चिट्ठा है। जीतू पटवारी ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि, बिना साक्ष्य के केजरीवाल को जेल भेज दिया, जबकि यहां अकूत संपत्ति का जखीरा मिला है, मगर कोई नहीं पकड़ा गया, जीतू पटवारी ने सौरभ शर्मा और उसके यहां से मिली डायरी को बचाने की मांग की है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया