February 11, 2026

उप मुख्यमंत्री शुक्ल जेपी चिकित्सालय में एमआरआई सुविधा का आज किया शुभारंभ

भोपाल: 15 जनवरी 2025

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भोपाल के जेपी चिकित्सालय में बुधवार 15 जनवरी को एमआरआई सुविधा का अपरांह 12.00 बजे शुभारंभ किया।

जयप्रकाश चिकित्सालय में 1.5 टेस्ला एमआरआई जाँच की यह सुविधा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत कृस्ना डायग्नोस्टिक्स लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराई जायेगी। यहाँ मरीजों को सीजीएचएस से भी कम दरों पर जांच की सुविधा प्रदान की जाएगी।

You may have missed