भोपाल: 21 जनवरी 2025
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा-बायपास परियोजना क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके पूर्ण होने से न केवल शहर में यातायात का दबाव कम होगा, बल्कि क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मंत्रालय भोपाल में रीवा-बायपास परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करना सर्वोपरि है, ताकि आमजन को इस महत्वपूर्ण परियोजना का शीघ्र लाभ मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरे किए जाएं। बैठक में एमडी एमपीआरडीसी श्री अविनाश लवानिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही