प्रदेश के कई जिलों के आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को 4 माह से नहीं मिला वेतन

भोपाल: 21 अप्रैल 2025

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले संविदा और आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से सैलरी नहीं दी गई है। इन कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर अगले 15 दिन में सैलरी नहीं मिली तो कम बंद हड़ताल करेंगे। डिप्टी सीएम ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही सैलरी दी जाएगी।

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से करीब 32 हजार कर्मचारी अस्पतालों में सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन विभाग से उन्हें समय पर सैलरी नहीं मिल पा रही। प्रदेश के करीब 20 जिलों में चार से महीने से कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है। इस कारण कर्मचारियों में काफी नाराजगी देखी जा रही है। कर्मचारियों ने 22 अप्रैल से राजधानी भोपाल में आंदोलन की चेतावनी दी थी, लेकिन एक दिन पहले मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य चिकित्सा मंत्री और डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को आश्वासन दिया है कि उन्हें जल्द ही सैलरी दी जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने 22 अप्रैल को होने वाली अपनी हड़ताल को टाल दिया है, लेकिन कर्मचारियों ने कहा है कि अगर 15 दिन की भीतर उन्हें सैलरी नहीं दी जाती है तो वे हड़ताल करने को मजबूर होंगे।