भोपाल : 17 अप्रैल 2025
मंदसौर विंग की एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही
एम पी तस्करी एवम माफियाओं के विरुद्ध जारी अभियान के अंतर्गत धरपकड़ करने एवं आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री केपी राव द्वारा विशेष अभियान आरम्भ किया गया था जिसमे नारकोटिक्स विंग के सभी पुलिस अधिकारियों को अवैध मादक पदार्थ तस्करो की धरपकड़ हेतु समुचित दिशा निर्देश दिए गए थे जो श्रीमान उप पुलिस महानिरीक्षक श्री महेश चंद्र जैन के निर्देशन में नारकोटिक्स मंदसौर की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी की जियाउद्दीन पिता मो हबीब निवासी ग्राम अरनिया थाना नई आबादी जिला मंदसौर का अपनी कब्जे की काले रंग की अपाचे मो सा में बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ. Md रखकर मंदसौर नीमच हाइवे से होता हुवा राजस्थान तरफ जा रहा । मुखबिर की सूचना पर निरी राकेश चौधरी मंदसौर नारकोटिक्स विंग की टीम द्वारा मंदसौर नीमच हाइवे मुल्तान पूरा फंटा पर मुखबिर के बताए अनुसार टीम ने घेराबंदी कर मो सा एवं md सहित पकड़ा जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए कुल मात्रा 514 ग्राम md कीमती करीब 25 लाख 70 हजार रु की पकड़ी एवम प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । जप्तशुदा md के संबंध मे प्रारंभिक पूछताछ मे डग राजस्थान के तस्कर से माल लाना बताया।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही