रायपुर
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से शनिवार शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में नॉर्थ अमेरिका छत्तीसगढ़ एसोसिएशन (नाचा) के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी।
मुख्यमंत्री श्री साय को प्रतिनिधिमंडल ने नाचा की गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नाचा 19 देशों में कार्यरत है। इसके 3000 से अधिक सदस्य हैं। इनके सदस्य सामाजिक कार्यों के साथ ही छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति को विदेशों में विभिन कार्यक्रमों के माध्यम से पहचान दिलाने के लिए काम कर रहे हैं। सदस्यों ने मुख्यमंत्री श्री साय को शिकागो यूएसए में डीट्राइबल्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित स्वदेशी मेले में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने नाचा के कार्यों की सराहना की और आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
प्रतिनिधिमंडल में नाचा के संस्थापक एवं कार्यकारी अध्यक्ष दीपाली सरावगी, संस्थापक गणेश कर, उपाध्यक्ष मीनल मिश्रा, संयोजक गौरव गुप्ता, अध्यक्ष कोलोराडो चैप्टर श्री अभिजात मिश्रा मौजूद थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय