नारायणपुर.
नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाया है। आमदई माइंस की लौह अयस्क भरी चार ट्रकों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है। छोटेडोंगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। छोटेडोंगर के हाई स्कूल के पास चारों ट्रक खड़े थे, जहां बीती रात नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है।
नक्सलियों की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब हो कि बीते कल ही नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई थी। एंटी नक्सल ऑपरेशन में निकले जवानों के साथ 48 घंटे के अंदर तीन बार मुठभेड़ हुई थी। जहां जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली भाग निकले थे। इलाके में सर्चिंग करने पर घटना स्थल से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद किया गया था। वहीं जवानों ने पांच किलो के आईडी बम को निष्क्रिय किया था।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय