बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। नोरा फतेही फिल्म ‘केडी – द डेविल’ के जरिये कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। निर्देशक प्रेम ने कहा,नोरा फतेही काम के लिए बहुत समर्पण और फोकस के साथ आती हैं।
मुझे इस ग्लोबल सेंसेशन पर बहुत भरोसा है और विश्वास है कि यह अनोखा जुड़ाव फिल्म को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। नोरा फतेही ने अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, मैं कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। यह सहयोग नए दर्शकों से जुड़ने और कर्नाटक में कहानी कहने की परंपरा के विभिन्न पहलुओं का पता लगाने का एक रोमांचक अवसर है। मैं दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने का इंतजार नहीं कर सकती कि हमारे पास उनके लिए क्या है।

More Stories
कॉमेडियन सतीश शाह का निधन, 74 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
ऑपरेशन सिंदूर के बीच श्रेया घोषाल ने अपना कॉन्सर्ट बढ़ाया आगे, पाकिस्तान को सबक सिखा रही भारतीय सेना
टीम इंडिया ने तीसरी बार जीता चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब, न्यूजीलैंड से लिया 25 साल पुराना बदला