बिलासपुर
रेलवे प्रशासन द्वारा गेवरा रोड स्टेशन क्षेत्र के यात्रियों की मांग व उनकी बेहतर यात्रा सुविधा हेतु 02 जोड़ी मेमू/पैसेंजर स्पेशल गाड़ियों के परिचालन का विस्तार गेवरा रोड स्टेशन तक किया जा रहा है 7 अब ये गाड़ियां गेवरा रोड स्टेशन से/तक चलेगी। इस सुविधा की उपलब्धता से इस क्षेत्र के लोगों को गेवरा रोड स्टेशन से ही यात्रा करने की सुविधा प्राप्त होगी।
गाड़ी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड पैसेंजर स्पेशल का परिचालन बिलासपुर से 23 जून से आगामी सूचना तक गेवरा रोड स्टेशन तक किया जाएगा यह गाड़ी बिलासपुर से 09.35 बजे छूटेगी तथा 11.35 बजे कोरबा एवं 12.00 बजे गेवरा रोड स्टेशन पहुंचेगी। शेष स्टेशनों में इसकी समय सारिणी यथावत रहेगी
गाड़ी संख्या 08733 गेवरा रोड-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गेवरा रोड से 23 जून से आगामी सूचना तक किया जाएगा। यह गाड़ी गेवरा रोड से 13.10 बजे छूटेगी तथा 13.30 बजे कोरबा एवं 15.40 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। शेष स्टेशनों में इसकी समय सारिणी यथावत रहेगी।
गाड़ी संख्या 08746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन रायपुर से 23 जून से आगामी सूचना तक गेवरा रोड स्टेशन तक किया जाएगा। यह गाड़ी रायपुर से 13.50 बजे छूटेगी तथा 17.00 बजे बिलासपुर, 19.05 बजे कोरबा एवं 19.30 बजे गेवरा रोड स्टेशन पहुंचेगी। शेष स्टेशनों में इसकी समय सारिणी यथावत रहेगी।
गाड़ी संख्या 08745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल का परिचालन गेवरा रोड से 24 जून से आगामी सूचना तक किया जाएगा।यह गाड़ी गेवरा रोड से 06.30 बजे छूटेगी तथा 06.45 बजे कोरबा, 08.50 बजे बिलासपुर एवं 11.25 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।शेष स्टेशनों में इसकी समय सारिणी यथावत रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय