जगदलपुर
नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे पाते इससे पूर्व ही पुलिस की सर्तकता के चलते यह साजिश विफल हो गई। पुलिस ने मौके से विस्फोटक सामग्री जप्त की है । प्राप्त समाचारों के अनुसार बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले माड़ पखांजूर के जंगलों सर्चिंग के लिये निकले पुलिस दस्ते ने नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबल जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिये बिछाये गये बारूदी सुरंग को नाकाम कर दिया। पुलिस ने मौके से 5 नग आईईडी बरामद किये हैं। मौके पर डीआरजी और बीडीएस की टीम पहुंची और तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को जांच के दौरान करीब 25 किलो वजन का आईईडी बरामद हुआ है। जिसे सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव के दौरान पुलिस की नक्सलियों के साथ इसी स्थान पर मुठभेड़ हुई थी जिसमें सुरक्षा बल का एक जवान शहीद हो गया था। उसी समय से पुलिस इस इलाके में लगातार सर्चिंग कर रही है बड़ी संख्या यहां नक्सलियों का जमावड़ा हो सकता है इस को मद्देनजर रखते हुए पुलिस बल काफी चौकस है ।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय