शिमला
जनवरी में लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद, हिमाचल प्रदेश में बृहस्पतिवार से बर्फबारी होने की संभावना है।स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार, राज्य की पहाड़ियों के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बृहस्पतिवार को बर्फबारी होने की संभावना है।शुक्रवार और शनिवार को पहाड़ियों के कुछ ऊंचे और निचले इलाकों में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।
रविवार को पूरे राज्य में अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम कार्यालय के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में ठंड के दौरान इस वर्ष केवल 0.1 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहा, निचले पहाड़ी और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।
शिमला में न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतकालीन राजधानी धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लोकप्रिय पर्यटन स्थल मनाली में रात का तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे था, जबकि कुफरी में 0.1 डिग्री और मंडी में 0.2 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
शून्य से 8.1 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान के साथ लाहौल और स्पीति जिले का कुकुमसेरी गांव राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!