रायपुर
भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कल 25 जनवरी को नमो नव मतदाता सम्मेलन किया जा रहा है। इस अभियान से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरे देशभर के 5 हजार एवं छत्तीसगढ़ के 176 स्थानों के नव मतदाताओं से लाइव कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़ेंगे। भाजयुमो को प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि इसमें 3 लाख से ज्यादा नवयुवकों से प्रधानमंत्री श्री मोदी सुबह 11 बजे सीधा संवाद करेंगे।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने कहा कि भाजयुमो द्वारा नव मतदाता सम्मेलन के लिए संपर्क अभियान चलाया गया था जिसमें प्रदेश के पूरे 90 विधानसभाओं में प्रदेश भाजयुमो के पदाधिकारियों का तीन दिवसीय आवासीय प्रवास हुआ। प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ के सभी कॉलेज, शिक्षा संस्थानों, कोचिंग सेंटर आदि में नमो नव मतदाता सम्मेलन के लिए ऑनलाइन पंजीयन भी हो चुका है। नव मतदाता सम्मेलन नमो नव मतदाता सम्मेलन के लिए बार कोड व फोन नंबर 7820078200 जारी किया गया था जिसमें मिसकॉल के माध्यम से भी नव मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर पंजीयन कराया। प्रधानमंत्री श्री मोदी नव मतदाताओं से दोपहर 12 बजे तक संवाद करेंगे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय