बिलासपुर
एसईसीएल में जूनियर मैनेजमेंट स्केल के लगभग 172 अधिकारी पदोन्नत हुए हैं। इस बाबत कोल इंडिया लिमिटेड मुख्यालय कोलकाता ने कल आदेश जारी किया था जिसके तारतम्य में आज मुख्यालय बिलासपुर से पदोन्नति आदेश जारी किए गए। ये सभी अधिकारी सहायक प्रबंधक व उप प्रबंधक (असिस्टेंट मैनेजर व डिप्टी मैनेजर ) स्तर के हैं। इनमें सर्वाधिक 122 अधिकारी डिप्टी मैनेजर बने हैं तथा ये माइनिंग, कार्मिक, ई एंड एम, उत्खनन , विधि , चिकित्सक , सर्वे, वित्त , सेल्स , सिस्टम्स सहित अलग अलग सँवर्ग से जुड़े हैं। कुल 50 अधिकारी मैनेजर बने हैं जिनमें सर्वाधिक 33 कार्मिक सँवर्ग के हैं। सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय