रायपुर
सबका अपना अपना कार्यक्षेत्र होता है धर्म सत्संग की तरह जनसेवा भी एक सत्संग हैं और जनप्रतिनिधि भी किसी कथावाचक से कम नहीं। सब को अपना काम सच्ची निष्ठा व ईमानदारी से करना चाहिए। छत्तीसगढ़ की जनता काफी सहज सरल व गुणी हैं। इतनी भारी भीड़ के बीच में उनका अनुशासित होना ये बताता है कि भगवान शिव के प्रति उनकी आस्था काफी गहरी है। सभी के सामूहिक प्रयास से सत्संग का सफल आयोजन संभव हो पाया। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय श्री शिवमहापुराण कथा आयोजन में पूरे समय तैयारी व व्यवस्था में जुटे रहे। इस बीच महाराजश्री से आर्शिवचन के लिए निज निवास आने का आग्रह किया जिसे वे टाल नहीं पाये और उनके आगमन पर काफी भव्य स्वागत क्षेत्र के नागरिकों ने अपने विधायक के साथ किया। ढोल धमाल आतिशबाजी पुष्प वर्षा शंखनाद मंत्रोचार के बीच स्वागत से स्वंय आचार्य अभिभूत हो गए।
विधायक विकास उपाध्याय के निवास पर स्थित बूढ़ादेव (शंकर मंदिर) में महाराज जी ने परिवारजनों के साथ जलाभिषेक किया, फिर पूजा की कुछ संक्षिप्त जानकारी दी। परिवार के सदस्यों का परिचय प्राप्त किया। महाराजश्री को शाल श्रीफल व नंदी स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान करते हुए चरणामृत लेकर सभी धन्य हुए। उनके विधानसभा क्षेत्र में कथावाचन के लिए विकास उपाध्याय ने महाराजश्री का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। पूरे विधानसभा क्षेत्र से भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने भावुक अंदाज में कथा समापन पर महाराज श्री को भविष्य फिर कभी रायपुर आने का विनम्र आग्रह भी किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय