चक्रधरपुर
दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रेलवे 05 से 07 अप्रैल तक रेल विकास का कार्य को अंजाम देगी। इस कारण रेलवे ने 06 ट्रेनों को शार्ट-टर्मिनेट व शार्ट-ओरिजिनेट कर चलाने का निर्णय लिया है।
वहीं, रेलवे ने 05 और 06 अप्रैल को टाटानगर से खुलने वाली ट्रेन नंबर 18601 टाटानगर- हटिया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर हटिया स्टेशन तक चलाएगी।
ये ट्रेनें शॉर्ट-टर्मिनेट व शॉर्ट-ओरिजिनेट कर चलेगी
6 अप्रैल को ट्रेन नंबर 08174/08652 टाटानगर-आसनसोल-बाराभूम मेमू स्पेशल का परिचालन आद्रा स्टेशन तक होगा।
05 और 07 अप्रैल को ट्रेन नंबर 08680/08679 आद्रा-मिदनापुर-आद्रा मेमू स्पेशल का परिचालन गारबेटा स्टेशन तक होगा।
05 और 07 अप्रैल को ट्रेन नंबर 08671/08672 आद्रा-भागा-आद्रा स्पेशल का परिचालन भोजुडीह स्टेशन तक होगा।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!