रायपुर
एयर इंडिया की एयर होस्टेस की मुंबई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार एयर होस्टेस रायपुर की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स के फ्लैट के वाशरूम में एयर होस्टेस की लाश मिली है। प्राथमिक जांच के अनुसार एयर होस्टेस की गला काटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार एयर इंडिया की एयर होस्टेस रूपल ओगरे की मुंबई के अंधेरी के एनजी काम्प्लेक्स में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। एयर होस्टेस रायपुर के राजेंद्र नगर की रहने वाली थी। रूपल ओगरे छत्तीसगढ़ पुलिस के डीएसपी अजीत ओगरे की (भतीजी) रिश्तेदार बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के करीब अंधेरी के उपनगर में एनजी कॉम्प्लेक्स में अपनी बहन और एक दोस्त के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना के समय रूपल घर पर अकेली थी, उसकी बहन और दोस्त दोनों अपने गृहनगर गए हुए थे। पवई पुलिस और क्राइम ब्रांच के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय