बिलासपुर
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और रायपुर के जिला जज को नोटिस जारी कर हाईकोर्ट ने 3 सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय के रीडर पितांबर बाघ ने एक याचिका हाईकोर्ट में लगाई है। इसमें कहा गया है कि कार्य के दौरान उससे एक फाइल खो गई थी। विभागीय जांच के बाद जिला जज ने उसकी दो वेतन वृद्धि रोक दी। इस बीच उसके जूनियर पदोन्नत हो गए। पदोन्नति नहीं मिलने पर उन्होंने विभागीय स्तर पर हाईकोर्ट प्रशासन के समक्ष अपील की, जिसे मजूर कर उसके विरुद्ध दड के आदेश को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने विभाग में अभ्यावेदन दिया और वरिष्ठता तथा 30 साल की सेवा अवधि के आधार पर वेतनमान की मांग की। जिला न्यायाधीश ने आवेदन निरस्त कर दिया। इस आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट की शरण ली है। मामले की प्रारंभिक सुनवाई जस्टिस पीपी साहू की सिंगल बेंच में हुई। इसके बाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल और रायपुर के जिला जज को नोटिस जारी कर 3 सप्ताह में जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय