जयपुर.
एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को जयपुर से कोलकाता जाने वाली फ्लाइट में बड़ा हादसा होने से टल गया। मामला इंडिगो की फ्लाइट 6ई-784 का है। फ्लाइट जयपुर से शाम 6:15 बजे कोलकाता जाती है लेकिन संचालन कारणों के चलते फ्लाइट लेट हुई और देर शाम 8:25 बजे जयपुर से रवाना हुई थी। हवा में करीब 17000 फीट की ऊंचाई पर पायलट को विमान का एक इंजन फेल होने का पता लगा।
पायलट ने इसकी जानकारी एटीसी को दी और फ्लाइट को तुरंत जयपुर लौटाने का निर्णय लिया और जयपुर में फ्लाइट की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद कोलकाता जा रहे 160 यात्रियों को विमान से उतारकर टर्मिनल के अंदर भेज दिया गया। हालांकि करीब एक घंटे बाद यात्रियों ने अन्य फ्लाइट से भेजे जाने की मांग की लेकिन रात के 11 बजे तक भी एयरलाइंस प्रबंधन द्वारा दूसरी फ्लाइट की व्यवस्था नहीं की जा सकी। इस वजह से यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही परेशानी का सामना करना पड़ा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय