बिलासपुर
एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 23-24 में अब तक 50 मिलियन टन कोयला डिस्पैच हासिल कर लिया है। कंपनी की स्थापना के बाद से यह अभी तक का सबसे कम समय में हासिल किया गया 50 एमटी डिस्पैच का आंकड़ा है। पिछले वर्ष कंपनी ने समान अवधि में लगभग 44 मिलियन टन कोयला डिस्पैच किया था और इस प्रकार इस वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 13त्न की वृद्धि दर्ज की है। उपरोक्त में सर्वाधिक 40 मिलियन टन कोयला पावर सेक्टर को डिस्पैच किया गया है। गर्मी के मौसम में विद्युत संयन्त्रों को रिकॉर्ड कोयले की आपूर्ति की गई जिससे पावर प्लांट्स में कोयले की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकी है।
कुल 50 मिलियन टन कोयला डिस्पैच में कोरबा जिले में अवस्थित कंपनी की मेगा परियोजनाओं गेवरा, दीपका, एवं कुसमुंडा ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। एसईसीएल दीपका क्षेत्र ने 9.85 एमटी, गेवरा ने 15.15 एमटी, एवं कुसमुंडा क्षेत्र ने 11.67 एमटी का योगदान दिया है। इस प्रकार कुल डिस्पैच में तीनों मेगा परियोजनाओं की हिस्सेदारी 73 फीसदी से अधिक रही है।
विदित हो कि कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष 22-23 में अब तक का सर्वाधिक 166 मिलियन टन कोयला उत्पादन दर्ज किया है। इस वर्ष के लिए कंपनी को 200 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य मिला है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय