नई दिल्ली
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी को अपनी किताब प्रणब माई फादर : ए डॉटर रिमेम्बर्स की एक प्रति भी भेंट की। प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि वह (प्रधानमंत्री) हमेशा की तरह उनके प्रति दयालु थे और बाबा (प्रणब मुखर्जी) के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मेरी पुस्तक 'प्रणब माई फादर : ए डॉटर रिमेम्बर्स' की एक प्रति भेंट करने के लिए मुलाकात की। वह हमेशा की तरह मेरे प्रति दयालु थे और बाबा के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ। धन्यवाद सर।

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही