रायपुर
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण जागरूकता पर आधारित भाषण और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का विषय है व्यक्तिगत आदतों एवं व्यवहारों में परिवर्तन लाकर सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी करना।
प्रतियोगिता 04 जून प्रात: 10 बजे से सिविल लाईन स्थित नवीन विश्राम गृह के कन्वेंशन हाल में आयोजित होगी। प्रतिभागी प्रात: 9.30 बजे उपस्थित होकर प्रतियोगिता के लिए पंजीयन करा सकते हैं। भाषण प्रतियोगिता दो आयु वर्गों 13 से 17 वर्ष व 18 से 21 वर्ष तथा पोस्टर प्रतियोगिता तीन आयु वर्गो 12 वर्ष तक, 13 से 17 वर्ष एवं 18 से 21 वर्ष के लिए होगी। सभी वर्गो के लिए पृथक पुरस्कार दिये जायेंगे। प्रतिभागियों को अपना पहचान एवं आयु प्रमाण पत्र साथ में लाना होगा। विजेता प्रतिभागियों को 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यू सर्किट हॉउस में आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय