बिलासपुर
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल में रेलवे सुरक्षा बल, पोस्ट सेटलमेंट में पदस्थ उप निरीक्षक श्री एन. श्रीनिवास राव को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया।
श्री एन. श्रीनिवास राव ने भारतीय रेलवे में आरपीएफ विभाग में वर्ष 1995 में आरक्षक के पद पर ज्वाईन किया थे और अपने कठिन परिश्रम के बदौलत आज उप निरीक्षक के पद पर पंहुचे है। इन्होने अपने 27 वर्ष की गौरवशाली रेल सेवा को पुरा कर लिया है। श्री एन. श्रीनिवास राव, उप निरीक्षक के द्वारा यह पदक प्राप्त कर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मान बढाया है।
श्री एन. श्रीनिवास राव के इस सम्मान पर इनके पदक पाने पर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, महाप्रबंधक, श्री आलोक कुमार के द्वारा इन्हे बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की कामना दी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, बिलासपुर के द्वारा प्रोत्साहित किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय