रायपुर
महाशिवरात्रि के अवसर पर काली नगर पंडरी में स्थित शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ एवं रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जहां मंदिर के पुजारी पंडित रवि पांडे ने श्रद्धालुजनों को भगवान शिव के सुंदरकांड पाठ सुनाया वहीं रुद्राभिषेक में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुजन शामिल है।
मंदिर के पुजारी पांडे ने बताया कि सुबह से ही मंदिर में भगवान शिव के दर्शन करने के लिए मोहल्ले वालों के साथ ही आसपास के नागरिक उमड़ पड़े। पंडित पांडे ने श्रद्धालुओं को सुंदरकांड पाठ के माध्यम से उन्हें बताया कि भगवान भोले की सच्चे मन से आराधना की जाए तो सब भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली के लिए भगवान भोलेनाथ से मंगल कामना किए।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय