भोपाल/जम्मू कश्मीर: 22 अप्रैल 2025
डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं
मारने वालों में 2 विदेशी भी भारतीय मूल के
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़ कर 26 हो गई है। इन 26 लोगों में 25 पर्यटक हैं और एक स्थानीय नागरिक है। मरने वालों में भारतीय मूल के 2 विदेशी नागरिकों की भी जान गई है।

आतंकियों ने पर्यटकों पर 50 से ज्यादा राउंड फायरिंग की है। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से श्रीनगर पहुंचे हैं। वह आतंकी हमले वाली जगह भी जाएंगे। इस आतंकी हमले को लेकर पीएम मोदी ने अमित शाह से फोन पर भी बात की है। जम्मू-कश्मीर के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने पहलगाम आतंकी घटना पर सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया।
आपातकालीन नियंत्रण कक्ष – श्रीनगर: 0194-2457543, 0194-2483651
आदिल फ़रीद, एडीसी श्रीनगर – 7006058623
घटना:
दोपहर 2.30 बजे 2-3 की संख्या में आतंकी पहुंचे और उन्होंने सैलानियों के आइडेंटिटी कार्ड देखना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस मौके पर एक सेना अधिकारी भी मौजूद था, जो अपने साथ परिवार को लेकर यहां घूमने आया था। उसने वहां मौजूद लोगों को बचाया और आड़ ली। आतंकवादियों ने लोगों से नाम पूछकर उनकी गोली मारकर हत्या की।
ये पूरी घटना जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के बैसराणा में घटी। इस आतंकी हमले से देशभर में हड़कंप मच गया है और पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत देश के तमाम बड़े नेताओं ने इस घटना की निंदा की है।
आतंकियों को चुन चुन कर मारेंगे: गृहमंत्री अमित शाह
मिली जानकारी के मुताबिक, इतने बड़े आतंकी हमले के बाद आतंकियों के खात्मे के लिए बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। भारतीय सेना विक्टर फोर्स और स्पेशल फोर्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ द्वारा ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। सेना के जवान और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान घटनास्थल पर मौजूद हैं। सेना के अधिकारी भी अधिक जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं।
आतंकी हमले की खबर सामने आने के फौरन बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली में एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई, जिसमें सेना और इंटेलिजेंस के बड़े अधिकारी मौजूद थे। मीटिंग में हमले के बाद की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। मीटिंग के बाद अमित शाह कश्मीर के लिए रवाना हो गए।
डोनाल्ड ट्रंप ने की पहलगाम हमले की निंदा, पुतिन बोले- आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस आतंकी हमले पर दुख जताया और अपनी संवेदना व्यक्त की है.
पुतिन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस क्रूर अपराध का कोई औचित्य नहीं है. उम्मीद करते हैं कि हमले को अंजाम देने वाले अपराधियों को उचित सजा मिलेगी. उन्होंने आगे कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारतीयों के साथ अपनी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से दोहराते हैं.

More Stories
(लीड) समाज के रक्त में लोकतंत्र है, उसे दबाने की कोशिश करने वाला मिट्टी में मिल जाएगाः भैयाजी जोशी
सारंगपुर विधानसभा को मिली विकास की सौगात, 135.42 करोड़ों की लागत से होंगे निर्माण कार्य
सोम डिस्टलरीज का लायसेंस रद्द अवैध शराब नेटवर्क को लेकर मप्र सरकार की बड़ी कार्यवाही