रायपुर
प्रदेश के 37 केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो रही है जो 15 अप्रैल तक चलेगी। कक्षा एक के लिए आनलाइन आवेदन किए जाएंगे तथ कक्षा दो से 12वीं तक (11वीं को छोड़कर) प्रवेश के लिए आफलाइन आवेदन करना होगा, पहली सूची 19 अप्रैल को जारी कर दी जाएगी।
रायपुर में तीन केंद्रीय विद्यालय है, सबसे ज्यादा सीटें डब्ल्यूआरएस स्थित केवी-1 में हैं। यहां दो पाली में स्कूल लगता है, दोनों पाली में 160-160 सीट यानी 320 सीटों में छात्रों को प्रवेश दिया जाता है। डीडी नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में 160 सीटें है। केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी kvsonlineadmission.kvs.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक पहली कक्षा के लिए 15 अप्रैल तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद लाटरी के माध्यम से छात्रों का चयन किया जाएगा। पहली चयन सूची 19 अप्रैल, दूसरी 29 अप्रैल और तीसरी सूची आठ मई को जारी की जाएगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय