रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल मंगलवार को बेमेतरा जिले के बेरला विकासखण्ड के ग्राम पंचायत हसदा में आयोजित छत्तीसगढ़ धोबी समाज के महान संत स्वच्छता के जनक श्री गाडगे जी महाराज की 147 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय जयंती समारोह एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुये।
इस अवसर पर आशीष परगनिहा एवं मितान क्लब के अन्य सदस्यों द्वारा पैरा से तैयार किया गया पोट्रेट भेंट किया गया। जिसे अब तक का सबसे बड़ा पोटे्रट बताया गया है जो कि 20 फीट बाई 15 फीट का बना है, इससे पहले ढाई बाय चार फीट का पोट्रेट छत्तीसगढ़ महतारी का बनाया गया था। कार्यक्रम में गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, संसदीय सचिव श्री गुरू दयाल सिंह बंजारे, विधायक श्री आशीष छाबड़ा उपस्थित हैं।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री को किसान हितैषी निर्णय लेने एवं प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय की वजह से तिरंगे के रंग के लड्डुओं से तौला गया। उनका स्वागत हसदा सहकारी समिति अध्यक्ष श्री विनोद परगनिहा, गोड़गिरी सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री आशीष परगनिहा एवं अन्य सदस्यों ने किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय