राजनांदगांव
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान अम्बागढ़ चौकी रेस्ट हाउस में खुज्जी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 42 करोड़ 61 लाख रूपए के 43 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 25 करोड़ 91 लाख रूपए के 38 कार्य का भूमिपूजन एवं 16 करोड़ 69 लाख रूपए के 5 कार्य का लोकार्पण शामिल है। मुख्यमंत्री ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड राजनांदगांव अंतर्गत 12 करोड़ 87 लाख 6 हजार रूपए के 16 कार्य, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 2 करोड़ 92 लाख 86 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव अंतर्गत 15 लाख रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 5 करोड़ 95 लाख 29 हजार रूपए के 5 कार्य, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास राजनांदगांव अंतर्गत 1 करोड़ 52 लाख 97 हजार रूपए के एक कार्य, कृषि विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी अंतर्गत 2 करोड़ 48 लाख 67 हजार रूपए के 14 कार्य का भूमिपूजन किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग राजनांदगांव अंतर्गत 75 लाख 23 हजार रूपए के एक कार्य, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 78 लाख 40 हजार रूपए के एक कार्य, छत्तीसगढ़ गृह राज्य मण्डल राजनांदगांव अंतर्गत 6 करोड़ 17 लाख 66 हजार रूपए के एक कार्य, लोक निर्माण विभाग सेतु राजनांदगांव अंतर्गत 8 करोड़ 98 लाख 8 हजार रूपए के दो कार्य का लोकार्पण किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय