रायपुर
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल सिहावा विधानसभा प्रवास के दौरान मगरलोड के खिसोरा स्थित हेलीपेड पहुंचे। यहां से वे सबसे पहले गांव में आस्था का केंद्र भगत बाबा के दर्शनकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया।
बुढ़वा भगत बाबा 250 साल से पहले रहे ये संत, सिद्ध पुरुष हैं। गांव वाले इन्हें देव मानते हैं। किसी भी कार्य अथवा पूजन से पूर्व ग्रामीण इनकी पूजा करते हैं, इसके बाद गांव के अन्य देवताओं की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इनके दर्शन के बिना कोई भी धार्मिक क्रियाकलाप अधूरा है। ये गांव के विशिष्ट देव है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने शीतला मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सिहावा विधायक और मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री बीरेश ठाकुर, पूर्व विधायक धमतरी श्री गुरूमुख सिंह होरा एवं श्रीमती अम्बिका मरकाम मौजूद रहे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय