भाटापारा.
भाटापारा थाना से कुछ ही दूरी में आरोपी ने लूट को अंजाम दिया, प्रार्थी के गले में कैंची नमक नुकीला औजार टिकाकर कीपैड मोबाइल व नगदी रकम की लूट की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट का समान और नकदी रकम को पुलिस ने जब्त कर लिया है। शहर थाना के अनुसार कि प्रार्थी किशन भारती द्वारा रिपोर्ट दर्ज काराया गया कि रात्रि में पैदल खाना खाने होटल ढूंढ रहा था।
शहर थाना के अनुसार तभी रात्रि करीबन 12 बजे आदित्य होटल भाटापारा के पास एक अज्ञात व्यक्ति इलेक्ट्रानिक स्कुटी में आया और मेरे सामने स्कुटी को खडाकर धमकाते हुये नुकीला कैची मेरे गले मे रखकर मेरा कीपैड मोबाईल जीयो कंपनी का एवं पर्स मे रखे नगदी रकम ₹570 को लुटकर भाग गया है। आपको बता दें कि शिकायत में विवेचना के दौरान मालिकराम उर्फ अमन गुजरतिया को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जो घटना कारित करना स्वीकार करते एवं मेमोरण्डम कथन में लूट की गई एक नग कीपैड मोबाईल कीमती ₹1000 एवं नगदी रकम ₹570 एवं घटना में प्रयुक्त वाहन CG22 जेड 2137 को जप्ती पत्रक के जप्त कर पुलिस कब्जा में लिया गया। आरोपी अमन गुजरतिया को घटना घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय