रायपुर
बजट पेश होने पर पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस बजट की 7 प्राथमिकताएं है, जो सप्तऋषि की तरह ही अमृतकाल के दौरान हमारा मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि पीएम आवास की राशि 66 फीसदी बढ़ाई गई है।
इसका बजट 79 हजार करोड़ किया गया है लेकिन दुर्भाग्यजनक है छत्तीसगढ़ को एक रुपए भी नहीं मिलेगा। राज्य सरकार ने प्रदेश PM आवास का काम बंद कर दिया है। राज्य सरकार की गलती के कारण गरीबों को आवास नहीं मिल सकेगा।
पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि पीसी में कहा कि बजट 2047 तक भारत को विकासित राष्ट्र बनाने वाला है। हर वर्ग के लिए ये बजट उज्जवल भविष्य लेकर आया है। 9 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 10वें से 5 वें स्थान पर पहुंची है। इनकम टैक्स में छूट भी बड़ी घोषणा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय