मुंबई.
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि आज का युवा सरकारी नौकरी के पीछे नहीं भागता है बल्कि रोजगार देने वाला बन गया है। उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र के मलाड उपनगर में आदर्श वेलफेयर एसोसिएशन के निवासियों की शनिवार रात को हुई एक बैठक को केंद्रीय मंत्री गोयल संबोधित कर रहे थे। वहीं उत्तर मुंबई से भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी ने हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के सदस्यों से गोयल के लिए वोट डालने का अनुरोध किया।
पीयूष गोयल ने कहा, 'आज के युवक और युवतियां सरकारी नौकरी के पीछे नहीं भागते हैं बल्कि खुद की प्रतिभा के दम पर रोजगार देने वाले बन जाते हैं। आज के युवा देश को नए प्रयोगों और तकनीकियों के साथ आगे ले जा रहे हैं।' केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों में पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई ठोस कदम उठाए। उन्होंने सभी क्षेत्रों में सुशासन लाने की कोशिश की है। उन्होंने गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। मंत्री ने आगे कहा कि मोदी ने भारत को कमजोर अर्थव्यवस्थाओं से शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में लाने के लिए काम किया।

More Stories
सरल सौम्य एवं मधुर स्वभाव के वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र मिश्रा को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जयपुर में “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार–2026”
भाजपा, कांग्रेस नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों में विवादित बयानों को लेकर मची होड़!!! कौन समाज को कितना बांट सकता है……!!!
यौन शोषण का केंद्र आनंदपुर धाम ट्रस्ट: प्रदीप अहिरवार अनुसूचित जाति मप्र कांग्रेस अध्यक्ष, लगाए गंभीर आरोप!!