बिलासपुर
सीपत चौक से सवारी लेकर रतनपुर जा रहे मैजिक वाहन को मदनपुर के पास ट्रेलर ने टक्कर मार दी जिससे वाहन सड़क से दूर खेत में जा गिरी और इलाज के दौरान बिलासपुर सिम्स में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं मैजिक वाहन में सवार 9 लोगों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
राजकिशोरनगर में रहने वाली पुष्पा (68) अपने पड़ोस में रहने वाली लक्ष्मीकांता सांगा के साथ रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर जा रही थी। मैजिक सवार महिला मदनपुर के पास पहुंची थीं। वाहन में करीब नौ लोग सवार थे। ड्राइवर मदनपुर के पास वाहन खड़े कर एक सवारी को उतार रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने मैजिक को टक्कर मार दी। इससे सवारियों से भरा वाहन सड़क से दूर खेत में जा गिरा। हादसे में पुष्पा और लक्ष्मी समेत 9 लोग घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देकर घायलों को रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। यहां पर घायलों को भर्ती कर उपचार किया गया वहीं गंभीर रुप से घायल पुष्पा, लक्ष्मी और सावित्री को सिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान लक्ष्मीकांता सांगा और सावित्री कलिश की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है जिनका इलाज एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय