कोरबा,
वनमंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज अंतर्गत गीतकुंआरी में दंतैल हाथी के आगमन पश्चात ग्रामीणों को सतर्क कर दिया गया है। हालांकि दंतैल ने यहां आने के बाद कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचाया है फिर भी उत्पात की संभावना को देखते हुए वन विभाग सतर्कता बरत रहा है।
ग्राम गीतकुंआरी व आसपास के गांवों में मुनादी करा दी गई है जहां दंतैल की इंट्री धरमजयगढ़ वनमंडल के फत्तेपुर से हुई है। वहीं कुदमुरा के जंगल में 31 हाथी अभी भी डेरा जमाए हुए हैं। हाथियों का यह दल यहां के कक्ष क्रमांक पी-1140 में लगभग एक सप्ताह से डटे हुए हैं। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 7 नर, 15 मादा के अलावा 9 शावक भी शामिल हैं। दल में शावकों के होने के कारण हाथी आगे नहीं बढ़ रहे हैं। दिन-रात जंगल में जमे हुए हैं। हाथियों की निगरानी वन विभाग द्वारा लगातार की जा रही है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय