रायपुर
एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शक्ति नगर में उत्कल उत्सव का बहुत ही शानदार आयोजन हुआ। जिसमे देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश को वरिष्ठ भाजपा नेता पुरंदर मिश्रा ने उपस्थित विशाल जनसमुदाय को विस्तार से समझाया। लोगों को यह भी बताया कि सामाजिक समरसता के लिए भी केन्द्र सरकार काफी काम कर रही है। समाज के सम्मानित बुजुर्गो का शाल-श्रीफल से सम्मान किया,इस अवसर पर सम्बलपुरी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। समाजिकजनों ने श्री मिश्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर समाज के बेनु पहलवान पूर्व पार्षद गोपाल सोना,पूर्व एल्डरमेन कमल हरपाल,जिला भाजपा के सह कार्यालय मंत्री अनिल बाघ,जिला भाजपा कार्यकारणी सदस्य संतोष हियाल,चरण साहू ,नंद कुमार साहू,गोपाल बाग और बड़ी संख्या में शक्ति नगर के सम्मानित महिलाएँ,बड़े बुजुर्ग,युवा साथियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया तथा सभी ने पुरंदर मिश्रा को बधाई देते हुए हर कदम पर साथ चलने की बात कही। भविष्य मे और ऐसे सामाजिक आयोजन करने की बात बात सामने आई। 18 जून को रावण पुतला डा राजेंद्र नगर मे उत्कल उत्सव का आयोजन किया जायेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय