बिलासपुर
अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजभवन, रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उन्होंने राष्ट्रपति को विश्वविद्यालय की प्रगति के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय से प्रदेश में सबसे ज्यादा 122 कॉलेज संबद्ध है, जहां प्रतिवर्ष करीब 2 लाख से ज्यादा छात्र परीक्षार्थी के रूप में शामिल होते हैं।
विश्वविद्यालय में जनजातीय गौरव महोत्सव तथा जनजाति अनुसंधान केंद्र की स्थापना से संबंधित जानकारियां भी विश्वविद्यालय के कुलपति ने उन्हें प्रदान की। साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में होने वाले नवाचार जैसे शोध पीठों की स्थापना, व्याख्यान मालाओं का शुभारंभ, छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग, अमृत काल में छत्तीसगढ़ के 75 शहीदों का शहीद स्मारक का निर्माण, अटल जी की प्रतिमा की स्थापना, आदि से अवगत कराया। प्रोफेसर वाजपेयी ने बताया कि विश्वविद्यालय के छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार पुरस्कार जीत रहे हैं। विश्वविद्यालय अपने छात्रों को सर्वोत्तम कौशल प्रदान कर रहा है। राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति की सराहना की। विश्वविद्यालय के कुलपति ने सम्माननीय राष्ट्रपति जी को अपने विश्वविद्यालय में आने के लिए निमंत्रित भी किया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय