अम्बिकापुर
राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना सी-मार्ट द्वारा समूह की महिलायें सफल व्यावसायी के रुप में स्थापित हो रही हैं। शहर के देवीगंज मार्ग में संचालित सी-मार्ट में महिलाओं ने अब तक 60 लाख 10 हजार 320 रुपये का व्यवसाय किया है। विगत अप्रैल माह से शुरू हुए इस सी-मार्ट में महिलाओं के द्वारा औसतन 5 से 7 लाख की बिक्री की जा रही है।
सी-मार्ट का संचालन नगर निगम के सहयोग से महिला स्व सहायता समूह जिनका बिहान महिला किसान उत्पादक कंपनी भी है इनके द्वारा किया जा रहा है। सी-मार्ट में डेली नीड्स, फल सब्जियां, मिठाई, सजावटी समान, मसाले, देशी एवं अन्य उत्पाद सहित करीब 1000 प्रकार के सामग्री गुणवत्तापूर्ण एवं वाजिब दर पर उपलब्ध है। इस सी-मार्ट को निजी मार्ट में रूप में विकसित किया जा रहा जहां ग्राहकों की सुविधाओं को तवज्जां दिया जा रहा है। बिलिंग प्रॉसेस भी सुविधाजनक है ग्राहकों को अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ रहा है। मार्ट को और बेहतर बनाने और सुव्यवस्थित संचालन के लिए समय-समय पर निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए जाते है।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय