बिलासपुर
राजधानी एक्सप्रेस में अटेंडर का काम करने वाले दिल्ली के एक युवक को तारबाहर पुलिस ने एमडीएमए के साथ गिरफ्तार किया है।
एंटी साइबर एंड क्राइम यूनिट की टीम ने तारबाहर के साईं मंदिर के पास से संदिग्ध हालत में एक युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से 5.93 ग्राम एमडीएमए, जिसे मौली के नाम से भी जाना जाता है, मिला।
आरोपी ने अपना नाम ओम कुमार जाटव (21 वर्ष) बताया। वह थाना महावीर जी, करौली राजस्थान का है लेकिन इस समय द्वारका दिल्ली में रहता है। पुलिस ने जानकारी जुटाई जा रही है कि वह यहां पर किसके पास ड्रग्स कुछ पाने वाला था। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया है कि किसी हाई प्रोफाइल पार्टी को इसे देने आया था।
आरोपी ने बताया है कि राजधानी एक्सप्रेस में ठेकेदार के नीचे वह खाना और सामान सप्लाई का काम करता है। वह अक्सर राजधानी एक्सप्रेस से बिलासपुर आना-जाना करता है। आशंका जताई जा रही है कि वह पहले भी यहां ड्रग्स की सप्लाई कर चुका है। उसके पास से बरामद ड्रग्स की कीमत 91,500 रुपए बताई गई है। उससे नगद 1500 रुपए भी जब्त किए गए हैं।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय