बिलासपुर
आचार्य अरुण दिवाकर नाथ वाजपेयी कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर का शिक्षा-जगत में अभिनव योगदान के लिए कलिंगा इंस्टीट्यूट आफ सोशल साइंस, भुवनेश्वर ओडिशा द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित होने पर डी एल एस महाविद्यालय परिवार ने अभिनन्दन किया। विदित हो कि वाजपेयी शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार व नवीन अनुसंधानों को प्रोत्साहित करने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने शिक्षा के माध्यम से युवावर्ग को प्रेरित कर समाज और राष्ट्र के निर्माण की एक अलख सी जगाई है।
उनके मार्गदर्शन में सीमित सुविधा संसाधनों के बीच युवाओं ने उच्च शिक्षा, शोध, लेखन, उद्यम और समाजसेवा में नवीनतम ऊंचाईयाँ हस्तगत की हैं। कुलपति को प्राचार्य डॉ रंजना चतुर्वेदी ने पुष्पगुच्छ देकर बधाईयाँ व शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर महाविद्यालय से सचिव उमेश जाधव, डॉ क्षमा त्रिपाठी व डॉ प्रताप पाण्डेय भी साथ थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय