August 14, 2026

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगा नरेला

मंत्री विश्वास सारंग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर नव वर्ष की देंगे बधाई

भोपाल: 17 मार्च 2026

हिंदू नव वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर एक भव्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ राष्ट्र गीतों की संगीतमय प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर होगा।

इस गरिमामय कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएँ देंगे।

कार्यक्रम का आयोजन नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर किया जा रहा है। जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस आयोजन के संयोजक वार्ड 69 के भाजपा पार्षद श्री सूर्यकांत गुप्ता हैं। जिनके द्वारा यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रभक्ति के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा साथी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएंगे। यह आयोजन न केवल नव वर्ष के स्वागत का उत्सव होगा बल्कि समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करेगा।

You may have missed