भोपाल: 9 दिसंबर 2024
आज दिनांक 09 दिसंबर 2024 को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय भोपाल में मंडल रेल प्रबंधक श्री देवाशीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती एकता अरोड़ा के निर्देशन में “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम” के विषय पर एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।
सेमिनार के दौरान मंडल कार्यालय में कार्यरत महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों और कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संबंधित कानूनों, नीतियों और रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
यह कार्यक्रम महिला कर्मचारियों को उनके अधिकारों की जानकारी प्रदान करने और कार्यस्थल को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। अधिकारियों ने कर्मचारियों को कार्यस्थल पर उत्पीड़न की रोकथाम और शिकायत निवारण तंत्र की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने सवाल पूछे और अधिकारियों ने उनके सवालों का उत्तर दिए।
इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्रीमती एकता अरोड़ा , वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री विजय सिंह एवं सहायक कार्मिक अधिकारी (कल्याण) श्री मेहरबान सिंह यादव सहित मंडल की महिला कर्मचारीगण उपस्थित रही।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
दिव्यांग बच्चों को परिवार से जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान की आवश्यकता – निर्मला भूरिया