पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए में है- मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
भोपाल: 16 अगस्त 2025
भारतीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश कांग्रेस की युवा विंग के फेसबुक अकाउंट में हैशटैग ‘इंडिपेंडेंस डे पाकिस्तान’ पोस्ट करने पर सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने निशाना साधा है।
उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि पाकिस्तान परस्ती कांग्रेस के डीएनए में है। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस की युवा विंग पाकिस्तान को शुभकामनाएं देती है। इससे कांग्रेस की मानसिकता और पाकिस्तान के प्रति उसका प्रेम उजागर हुआ है।
मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस हर समय पाकिस्तान परस्ती की बातें करते हैं। राहुल गांधी चीन और पाकिस्तान की भाषा बोलकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। यही मानसिकता मध्यप्रदेश यूथ कांग्रेस के हैशटैग से प्रकट हुई है। उन्होंने कहा कि जब पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, तब युवक कांग्रेस पाकिस्तान के स्वतन्त्रता दिवस का हैशटैग डाल रही है।
मंत्री सारंग ने कहा कि राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता हमेशा देश के मान-सम्मान को गिराते रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक हो या ऑपरेशन सिंदूर हर मामले में कांग्रेस ने सेना के पराक्रम पर प्रश्न चिन्ह लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पाकिस्तान परस्ती की राजनीति करती है, यह देशद्रोह की श्रेणी में आता है।

More Stories
हिंदू नववर्ष महोत्सव मेले का शुभारंभ, पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने आगामी भर्ती प्रक्रिया को और बेहतर बनाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षकों के साथ की समीक्षा बैठक
भारतीय रेल तेज, सुरक्षित और आधुनिक—आम आदमी की सवारी: रेल मंत्री