रायपुर
जोन क्रमांक 5 की टीम ने डंगनिया, डीडी नगर, लाखेनगर, पुरानी बस्ती आदि बाजार क्षेत्रों में प्राप्त जनशिकायतों की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने विभिन्न 14 दुकानों की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गंदगी और सड़क पर यातायात बाधित करते पाए जाने पर उनसे 10600 रुपये का जुमार्ना वसूला गया।
जोन 5 जोन कमिश्नर ने सम्बंधित 14 दुकानों के संचालकों को सफाई व्यवस्था तत्काल सुधारने एवं भविष्य में सड़क यातायात बाधित नहीं किये जाने के निर्देश देते हुए भविष्य के लिये पुनरावृत्ति होने पर नियमानुसार कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी एवं गन्दगी पाये जाने एवं सड़क यातायात बाधित किया जाना पाये जाने पर सम्बंधित 14 दुकानदारों से कुल 10600 रुपए का जुमार्ना वसूला. इस प्रकार सफाई एवं सड़क यातायात बाधा से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत का जोन के स्तर पर त्वरित निदान नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 5 के स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निवेश विभाग के माध्यम से किया गया।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय