दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर रेल मंडल के राजनांदगांव -कलमना रेल खंड के बीच में तीसरी रेलवे लाइन को सालेकसा रेलवे स्टेशन से जोड़ने का काम के लिए इलेक्ट्रोनिक इंटरलोकिंग का काम किया जाएगा, इसके वजह से 14 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। यह काम 27 से 30 अप्रैल तक किया जायेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी कैंसिल
(1) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक दुर्ग से छूटने वाली 08741 दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(2) दिनांक 28 अप्रैल से 01 मई, 2024 तक गोंदिया से छूटने वाली 08742 गोंदिया-दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(3) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक गोंदिया से छूटने वाली 08743 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(4) दिनांक 28 अप्रैल से 01 मई, 2024 तक इतवारी से छूटने वाली 08744 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(5) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक डोंगरगढ़ से छूटने वाली 08711 डोंगरगढ़-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
(6) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक गोंदिया से छूटने वाली 08712 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(7) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक गोंदिया से छूटने वाली 08713 गोंदिया-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
(8) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08716 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-गोंदिया मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(9) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 को नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08756 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)- रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(10) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक रामटेक से छूटने वाली 08751 रामटेक- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(11) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक इतवारी से छूटने वाली 08754 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रामटेक मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(12) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक रामटेक से छूटने वाली 08755 रामटेक-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(13) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से छूटने वाली 08714 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-बालाघाट मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
(14) दिनांक 27 से 30 अप्रैल, 2024 को बालाघाट से छूटने वाली 08715 बालाघाट-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) मेमू पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय