बीजापुर
माओवादियों की खोखली विचारधारा और हिंसा की राह छोड़कर 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में LOS कमांडर, सीएनएम कमांडर, LGS सदस्य शामिल है.
बता दें कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों की ओर से माओवादी विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस, माओवादियों से आत्मसमर्पण के लिए अपील कर रही है, जिसका व्यापक असर माओवादियों पर देखने को मिल रहा है. इसके तहत् ही आज 8 और 5 लाख के इनामी नक्सलियों समेत 16 माओवादियों ने पुलिस के सामने हथियार डाले हैं.
आत्मसमर्पित माओवादी पुलिस कैंपों पर हमले, हत्या, मुठभेड़ जैसी कई घटनाओं में शामिल रह चुके हैं. पुलिस अधीक्षक बीजापुर के सामने आत्मसमपर्ण करने वाले माओवादियों को छत्तीसगढ़ शासन की ओर से माओवादी पुनर्वास नीति के तहत 25-25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई.

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय