रायपुर
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में प्रदेश के 18 लाख गरीबों को आवास देने का फैसला लिया गया है। वहीं 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया जाएगा। साय कैबिनेट बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे।
मीडिया से चर्चा में उन्होने यह भी कहा कि पिछली सरकार ने राज्य को आर्थिक रूप से खोखला कर दिया है। मोदी की गारंटी का शत प्रतिशत पालन किया जायेगा। पहली बैठक का एकमात्र एजेंडा आवास योजना का था। बैठक में 18 लाख ग्रामीण आवास निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। उन्होने कहा कि डबल इंजन की सरकार तेजी से चलेगी। किसानों को 25 दिसंबर को बकाया दो साल का बोनस दिया जायेगा। उन्होने कहा कि पांच साल में सारी घोषणाओं को पूरा किय जायेगा।

More Stories
छत्तीसगढ़ में 208 नक्सलियों ने किया 153 घातक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ की संस्कृति में सभी के प्रति सम्मान और आभार की भावना, हरेली तिहार के आयोजन में बोले सीएम साय
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के कार्यों की समीक्षा : बस्तर से सरगुजा तक डिजिटल क्रांति का विस्तार, 5000 मोबाइल टावर का लक्ष्य तय